मुंह में छाले का हो जाना बहुत ही आम समस्या है। muh ke chale मुंह, होठ, गला, जीभ आदि जगहों पर होता है। मुंह में छाले की समस्या से हम सभी बहुत ही अच्छे से वाक़िफ़ हैं। छाले मुँह , जुबांन होठों पर आ जाते हैं और यह लाला रंग का पैच जैसा होता है। छाले को माउथ अलसर भी कहते हैं। छाले की वजह से काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। छाले की वजह से बोलने और खाना खाने में दर्द होता है। ऐसी कंडीशन में खाना तथा बातचीत करना दुभर हो जाता है। वैसे तो यह समम्स्या ७-८ दिनों में अपने आप ठीक हो जाती है। लेकिन छाले पे कुछ लगा लेने से या घरेलु उपाए करने से दर्द में आराम मिल जाता है तथा यह जल्दी ठीक भी हो सकते है। तो चलिए , जानते हैं छाले को ठीक करने के घरेलु उपाए के बारे में।
मुंह के छाले होने के बहुत से कारण हैं। छाले की समस्या कभी भी किसी को हो सकता है , लेकिन छाले की प्रॉब्लम ज्यादा तर गर्मियों मे होती है। मुँह के छाले होने के बहुत से कारण हैं।
अधिक तेल मसाले भोजन का सेवन करने से भी छाले की समस्या हो सकती है।
जिन्हे कब्ज की शिकायत रहती हैं उन्हें भी छाले की प्रॉब्लम हो सकती है।
विटामिन B की कमी होने से भी छाले हो सकते हैं।
किसी खाने -पीने की एलर्जी के कारण भी हो सकते है।
खट्टी - मीठी चीजों का अधिक सेवन करना
मुंह और दन्त की सफाई ना करने के कारण भी छाले हो सकते हैं।
पेट से सम्बंधित समस्या होने के कारन भी मुंह के छाले हो सकते हैं।
धुम्रपान अधिक करना के कारण मुंह मे छाले हो सकते है।
1. शहद शहद को अपने छाले पर लगाये। इससे कुछ ही समय मे छालो से राहत मिलेगी और छाले जल्दी ठीक हो जायेंगे
2. बर्फ का घरेलू उपाय मुंह के छालो के लिए बर्फ बहुत फायदेमंद होता हैं। बर्फ का एक टुकड़ा ले और उसे चले पर लगाए। ऐसा दिन में २-३ बार करे इससे छाले में राहत मिलेगी और छाले जल्दी ठीक हो जायेगे.
3. पान के कत्थे से छालो का उपाय पान के कत्थे से छालो का उपाए बहुत ही पुराना और असदार घरेलु उपाए है। इस बात से सब कोई वाक़िफ़ हैं के पान का कत्था मुंह के छालो के लिए एक रामबाण हैं। कत्थे को मुंह मे रखकर या छाले पर लगाये इससे बहुत जल्दी छालो ठीक हो जायेंगे।
4. नमक पानी से छालो का घरेलू उपाय:- गुनगुने पानी मे नमक मिलाएं और उस पानी को मुँह में भर कर चले के पास घुमए और कुल्ली कर ले। नमक के कारण छालो में थोड़ा जलन हो सकती है। मगर ऐसा करने से चले ठीक हो जायेंगे।
5. नारियल का पानी नारियल का पानी बहुत फायदेमंद होता है। नारियल का पानी पिने से यह हमारे पेट को साफ़ करने में मदद करता है। तथा यह पेट की कई बिमारीयो से बचाता है। नारियल पानी पिने से पेट को काफी ठंडक मिलती हैं जिससे मुंह मे छाले नही होते हैं। इसलिए नारियल का पानी का नियमित सेवन करना चाहिए।
6. हरे धनिये के पत्ते हरा धनिया पत्ता पीस कर मुंह के छालो पर लगाएं इससे बहुत आराम मिलेगा। ऐसा ही दिन में 2-3 दिन बार लगाने से जल्दी ठीक हो जायेगा।
7. देशी घी मुंह के छालो होने पर देशी घी लगाने से छालो को काफी आराम मिलता है। छालो पर उँगली की मदद से छालो पर देशी घी लगाए। इससे छालो की जलन में आराम मिलता है। तथा छाले ठीक हो जाते हैं।
Email:-prettyandhealthybody@gmail.com
©2021-2023 Pretty and Healthy- Copyright Reserved
अस्वीकरण :- इस साइट पर उपलब्ध सभी जानकारी और लेख केवल शैक्षिक उदेश्यों के लिए है। यहाँ पर दी गई जानकारी का उपयोग किसी भी स्वास्थ सम्बन्धी समस्या या बीमारी के निदान या उपचार हेतु बिना विशेषज्ञ की सलाह के नहीं किया जाना चाहिए। चिकित्सा परिक्षण और उपचार के लिए हमेशा चिकित्सक की सलाह लेनी चहिये। किसी भी जानकारी या लेख से हुए नुकशान के लिए यह वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।