चुकंदर के फायदे, उपयोग और नुकसान – Beetroot (Chukandar) Benefits in Hindi

 beetroot-beet-beetrootjuice

Beetroot in Hindi:Beetroot को हिंदी में चुकंदर कहा जाता है। चुकंदर (Beetroot) लाल रंग का होता है और इसमें आयरन भरपूर मात्रा में मैजूद होती है। आयरन की मात्रा अधिक होने के वजह से जब एनीमिया यानि खून की कमी जैसी समस्या होती है तो इसका सेवन खून बढ़ाने के लिए किया जाता हैं। चुकंदर का सेवन मुख्यतह सलाद और जूस के रूप में किया जाता है। चुकंदर में विटामिन्स और मिनरल्स की भरमार होती है । चुकंदर के इस्तेमाल से शरीर स्वस्थ बनता है और बहुत सरे बीमारियां होने से भी बचता है। बीटरूट का इस्तेमाल खूबसूरत तवचा बनाने में और बालों के लिए भी किया जाता है। इस लेख में चुकंदर के क्या क्या फायदा और स्वास्थ्य लाभ है पुरे विस्तार से बताया जा रहा है। बीटरूट के बारे में जाने के लिए पुरे लेख को अंत तक पढ़े।

चुकंदर क्या है? – What is Beetroot in Hindi:-

चुकंदर लाल रंग का एक मूसला जड़ वाला पौधा है । यह बीटा वल्गैरिस नामक जाति के पौधे होते हैं। चुकंदर में बीटानिन (betanin) नामक पिगमेंट होने के कारण इसका रंग लाल होता है। चुकंदर को अंग्रेजी में बीटरूट (Beetroot) कहा जाता है। इसमें बहुत सारे मिनरल्स एंड विटामिन्स पाए जाते हैं जैसे :- विटामिन ए ,फोलटस,विटामिन सी ,विटामिन ई ,विटामिन K ,खनिजों में कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक ऊर्जा कार्बोहाइड्रेट,प्रोटीन इत्यादि। बीटरूट का सेवन मुख्यता सलाद और जूस के रूप में किया जाता है। मगर इससे और भी बहुत सारे व्यंजन बनाये जाते है। ये हेल्थ बेनिफिट के साथ साथै सोंद्रय को भी बरक़रार रखने में फायदेमंद है।

चुकंदर के फायदे (chukandar benefits)– Health Benefits of Beetroot in Hindi:-

1.) (Anemia)एनीमिया में चुकंदर के लाभ:

जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है , तो RBC(Red blood cell) लाल रक्त कोशिकाएं का बनना कम हो जाता है। जिससे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पता। जिसे एनीमिया यानि (Iron deficiency) रोग कहते हैं। ब्लड में हीमोग्लोबिन होने के कारण ब्लड का रंग लाल होता है। एनीमिया यानि शरीर में खून की कमी । एनीमिया का उपचार करने के लिए आयरन से भरपूर खाद पदार्थ का इस्तेमाल करना चाहिए। बीटरूट इसके लिए एक अच्छा उपाए है। ऐसा माना जाता है कि 100 ग्राम कच्चे चुकंदर में 0.8 मिलीग्राम और पके हुई चुकंदर में 0.79 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है। इसके अलावा चुकंदर के बहुत सारे व्यंजन बनाने में में इस्तेमाल किया जा सकता है सब्जी बनाकर खाया जा सकता है या अगर मीठे खाने के शौक़ीन हैं तो, फिर इसका हलवा भी बनाया जा सकता है| इसका सलाद , सूप और जूस में इस्तेमाल तो किया ही जाता है।

2.) मधुमेह में बीट खाने के फायदे-Beetroot For Diabetes In Hindi:

मधुमेह(Diabetes )में beetroot के फायदे एक अध्ययन के अनुसार यह पता चलता है के बीटरूट में हाइपोग्लेमिक गुण पाया जाता है , जो डायबिटीज के प्राकृतिक इलाज में कारगर होता है। चुकंदर का सेवन कर के मधुमेह (Diabetes )को कम किया जा सकता है।चुकंदर का लगातार सेवन करने से यह ब्लड में मौजूद शर्करा के स्तर को कम करता है और इन्सुलिन को नियंत्रित करता है। जिससे मधुमेह(Diabetes ) भी नियंत्रित होती है।

3.) हृदय के लिए बीटरूट खाने के फायदे:

चुकंदर का जूस पिने से दिल के दौरा जैसी बीमारी को भी दूर करता है। हार्ट हृदय हमारे बॉडी पार्ट का बहुत एहम हिस्सा है। इसका मुख्य काम होता है ब्लड तो पंप कर साफ़ करना और शरीर में शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करना। इसलिए हृदय का स्वस्थ रहने बहुत ज़रूरी है। चुकंदर में नाइट्रेट नाम का केमिकल होता है जो रक्त के दबाव को कम करता है।

4.) चुकंदर खाने के फायदे वजन घटाने में – Benefits of beetroot for weight loss in hindi:-

चुकंदर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। वजन घटाने के लिए फाइबर युक्त भोजन का सेवन अच्छा माना जाता है। वेट लूसे(Weight loose) करने के लिए अपने डाइट में बीटरूट को शामिल करना एक बहुत ही अच्छा उपाए होगा। बीटरूट का सलाद खाने के साथ साथ इसका स्मूथी का भी सेवन करे बहुत फायदा होगा। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण भी मिलेगी और एनर्जी भी और यह वजन को भी कम करनर में सहायता करेगी।

5.) शरीर में उर्जा बढ़ाता है-Beetroot Boosts Energy Levels in hindi:-

चुकंदर यानि के बीटरूट ऊर्जा का बहुत अच्छा श्रोत माना जाता है। इसके सेवन से शरीर को तुरंत ऊर्जा उपलब्ध कराती है ,और शरीर की थकान दूर करती है और मजबूत बनती है। जो लोग एक्सरसाइज करते हैं या जिन्हे बहुत जल्दी थकान हो जाती है तो उन्हें बीटरूट जूस पीना चाहिए। यह स्टैमिना बढ़ाने का काम करता है।यह सिर्फ मांसपेशियों को ही नहीं बल्कि हड्डियों को भी मजबूत बनाने में सहायक होती है।

6.) माहवारी में बीटरूट के फायदे: Beetroot Benefits for Periods In Hindi

महिलाओं में मासिकधर्म आने के कारण अक्सर उन्हें कमज़ोरी और खून कि कमी की शिकायत रहती है। चुकंदर का सेवन बेहतर विकल्प होगा। क्योकि चुकंदर में आयरन की भरपूर मात्रा होती है , जिससे इसके सेवन से आयरन की जो कमी होती है उसकी छती-पूर्ति हो जाएगी।

7.) त्वचा के लिए चुकंदर के लाभ: Beetroot Benefit for Skin in Hindi

बीटरूट एंड बीटरूट जूस स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होते है। जैसा की हम लोग जानते हैं की बीटरूट में बहुत सारे मिनरल्स ,फाइबर एंड विटामिन्स मैजूद होते हैं। विटामिन -सी स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के वजह से स्किन के फ्री रेडिकल और झुर्रियों को कम करता है। चुकंदर में एजिंग गुण होते हैं। चेहरा पे प्रदूषण अदि के कारण कील मुहासे अक्सर आजाते है बीटरूट का सेवन करने और इसका मास्क चहरे पे लगाने से ये स्किन को सुरक्षा देता है और कील मुहासे को भी दूर करने में मदद करता है।

8.) बालों के लिए चुकंदर के लाभ:Beetroot Benefit for hair in Hindi

जिन्हे बालों को कलर करने का सौख होता है उनके लिए बीटरूट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। क्योंकि बाजार में मिलने वाले डाई में केमिकल होती है जिससे बालों को नुक्सान पहुँच सकता है। बीटरूट का उपयोग कर बालों को नेचुरल तरीके से कलर करें। बीटरूट से कलर करने के लिए इसे मेहँदी (हिन्ना) के साथ १:१ के रेश्यो में मिलकर बालों में लगा सकते हैं। बालों में बहुत अछि कलर आएगी और चमक भी।

9.)चुकंदर के लाभ गर्भावस्था में – Chukandar Benefits In Pregnancy In Hindi:

गर्भवती महिलाओं के लिए फोलिक एसिड बहुत ज़रूरी होता है ,यह भ्रूण के विकाश में सहायक होता है तथा बच्छे में होने वाले विकृतियों को होने से रोकता है। यह बच्चे के मेरुदंड बनने में बहुत महत्पूर्ण भूमिका निभाता है। बीटरूट में आयरन एंड फोलिक एसिड का बहुत अच्छा मात्रा में उपलब्ध होती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं के लिए चुकंदर का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है। गर्भवती महिलाओं में एनीमिया जैसी समस्या को दूर करती है और शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बढ़ती है।

beetroot-chukandarka-juice

चुकंदर को कैसे खाएं – Chukandar ko kaise khaye:-

  • चुकंदर का जूस बना कर पिए।
  • कच्चा चुकंदर काटकर सलाद बनाकर खाया जा सकता है।
  • बीटरूट की सब्जी बनाकर खाएं।
  • चुकंदर का रायता बनाकर खाएं।
  • चुकंदर काअचार बना कर भी खाया जा सकता है।
  • बीटरूट का हलवा बनाकर खाएं

चुकंदर(Beetroot) खाने के नुकसान और सावधानियां – Side Effects of Beetroot in Hindi

  • चुकंदर स्वस्थ के लिए बहुत लाभकारी है लकिन इसका भी सेवन सही मात्रा में करना ज़रूरी है। क्योकि चुकंदर के अधिक सेवन से कुछ नुक्सान भी उठाने पड़ सकते हैं।
  • जिन्हे पथरी की समस्या होती है ,उन्हें चुकंदर के सेवन से बचना चाहिए। क्योकि चुकंदर में ऑक्सालेट पाया जाता है जो पथरी के निर्माण को बढ़ा सकती है।
  • चुकंदर के अधिक सेवन से यूरिन का रंग बदल सकता है। यूरिन लाल रंग का हो सकता है जिसे बीटूरिया कहते हैं। वैसे तो इससे कोई नुक्सान तो नहीं है लेकन थोड़ी पड़ेशानी हो सकती है।
  • बीटरूट के सेवन से कुछ लोगों में एलर्जी हो सकती है। जैसे तवचा तवचा पे चकत्ता आ जाना , खुजली होना आदि।

Recent Post